Fuse क्या है और कितने प्रकार का होता है। और HRC fuse क्या है। Introduction of post आज इस पोस्ट मे बात किया जाएगा कि fuse क्या है क्यों लगाया...
Fuse क्या है और कितने प्रकार का होता है। और HRC fuse क्या है।
Introduction of post
आज इस पोस्ट मे बात किया जाएगा कि fuse क्या है क्यों लगाया जाता है और इसके कितने प्रकार होते है इसके साथ साथ HRC fuse क्या है और HRC fuse का उपयोग और इसके फायदे और नुकसान के बारे में बात किया जाएगा।
सबसे पहले जानते हैं फ्यूज क्या होता है
Fuse क्या है।
Fuse का काम होता है किसी भी विद्युत सर्किट से जुड़े उपकरणों को सुरक्षा प्रदान करना यानी कि किसी भी विद्युत सर्किट से जुड़ा उपकरण से होकर गुजरने वाली धारा का मान किसी कारणवश बढ़ जाता है तो उस हालात में फ्यूज के अंदर लगा वायर गर्म होने की वजह से टूट जाता है अब इसे एक उदाहरण के द्वारा समझने की कोशिश करते हैं जैसे मान लीजिए आपके घर में लगा हुआ फ्यूज के आउटपुट में लगे सारे उपकरण जैसे पंखा, टीवी, पंप, वाशिंग मशीन, फ्रिज कुलर, इत्यादि में किसी कारणवश इन उपकरणों में शॉर्ट सर्किट या फिर अर्थ फाल्ट होने की वजह से करंट का मान रिलेटेड करंट से 2 गुना हो जाएगा जिसकी वजह से फ्यूज का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाएगा और इस कारणवश fuse के अंदर लगा कंडक्टर मटेरियल गर्म होकर टूट जाएगा और fuse के आउटपुट में लगा सारे उपकरणों को बचाया जा सकता है और इसके साथ साथ fuse उड़ने का एक कारण और होता है वह यह है कि अगर आपका fuse मान लीजिए 10 एंपियर का है और आपके घर का लोड 12 एंपियर या फिर 15 एंपियर जाने की 10 एंपियर से अधिक है तो भी विद्युत सर्किट में लगा हुआ फ्यूज गर्म होकर टूट जाएगा।
Fuse construction
Fuse संरचना की बात किया जाए तो इसका सबसे मुख्य भाग fuse wire होता है जो करंट के बढ़ने से गर्म होकर टूट जाता है या फिर पिघल जाता है अगर इसकी सामग्री के बारे में बात किया जाए तो फ्यूज की वायर मुख्य रूप से टिन, सीसा, जस्ता, चांदी, ताबा, एलमुनियम आदि से मिलकर बना होता है। और हर एक मटेरियल का अपना एक अलग अलग मेल्टिंग टाइम होता है।
Fuse types
अगर fuse के प्रकार के बारे मे बात किया जाय तो यह मुख्यतः दो प्रकार का होता है।
(1) लो वोल्टेज फ्यूज
(2) हाई वोल्टेज फ्यूज
Low voltage fuse
इस तरह के फ्यूज का उपयोग कम वोल्टेज के लिए किया जाता है इस तरह के फ्यूज को रिवायरलेवल फ्यूज के नाम से जाना जाता है इसका एक उदाहरण किटकेट फ्यूज है जो अक्सर हम लोग अपने घरो इत्यादी में प्रयोग करते है इस तरह के फ्यूज का वायर लोड बड़ने से गर्म होकर टूट जाता है और इस फ्यूज कि खास बात यह होता है कि फ्यूज वायर टूटने के बाद भी वापस से बना सकते हैं जैसा कि अक्सर हम लोग अपने घरों में करते हैं।
High voltage fuse
इस तरह के फ्यूज का उपयोग औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक किया जाता है क्योंकि यह अधिक वोल्टेज में प्रयोग किए जाने वाला सबसे ज्यादा उपयोगी होता है क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ज्यादा लाभकारी होता है इसकी बनावट कुछ इस तरह से किया जाता है कि अगर यह एक बार गर्म होकर इसका अंदर का कंडक्टिंग मैटेरियल टूट गया है तो इसका उपयोग हम दुबारा से नहीं कर सकते हैं इसका मुख्य उदाहरण जैसे कि HRC fuse होता है।
अब जानते हैं कि HRC Fuse इतना उपयोगी क्यों होता है
HRC fuse क्या है और इसकी सरचना किस प्रकार से कि
जाती है।
सबसे पहले जानते हैं एचआरसी फ्यूज का पूरा नाम क्या होता है।
HRC fuse full form - high rupturing capacity fuse
सबसे पहले जानते हैं कि HRC fuse काम कैसे करता है। जैसा कि हम सभी को पता है फ्यूज का काम ओवर वोल्टेज और शार्ट सर्किट current से सुरक्षा के लिए लगाया जाता है HRC fuse के कुछ और फायदे होते हैं जैसे कि मान लीजिए आपके पास 63 एंपियर का फ्यूज है और जिस सर्किट में आपने फ्यूज लगाया हुआ है उस सर्किट का टोटल लोड 60 एंपियर है तो इस हालात में हमारा फ्यूज बहुत ही अच्छे तरीके से काम करेगा लेकिन जैसे ही करंट बड़ेगा वैसे ही फ्यूज जल जाएगा या फिर फ्यूज के अंदर लगा वायर टूट जाएगा
लेकिन एचआरसी फ्यूज के अंदर यह खासियत होता है कि यह ओवर करेंट होने पर भी 10 से 12सेकंड तक यह फ्यूज नहीं होता है।
एचआरसी फ्यूज में फ्यूज एलिमेंट का प्रयोग सिल्वर या फिर जिंक का किया जाता है जैसा कि हम सभी को पता है की सिल्वर कंडक्टर कंडक्टिविटी के लिए सबसे अच्छा कंडक्टर माना जाता है।
HRC fuse का एक फायदा सबसे बड़ा यह होता है कि इसके अंदर कभी भी शॉर्ट सर्किट होने पर जो भी आर्क उत्पन्न होता है वह कभी भी बाहर की तरफ नहीं निकलता है बल्कि अंदर सिमट कर रह जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि इस फ्यूज को पूर्ण रूप से चीनी मिट्टी या फिर पोर्सलीन से कबर किया होता है।
अब जानते है HRC fuse कितने A तक आता है
तो दोस्तो मै आपको बता दु HRC Fuse 2A से लेकर 800A तक होता है।
fuse related interview questions answere
Question. फ्यूज का उपयोग क्यो किया जाता है
Answer. फ्यूज का उपयोग करके विदूत्य उपकरणो का सुरक्षा प्रदान करने के लिए जाते है।
Question. फ्यूज से किस तरह कि सुरक्षा मिलता है
Answer. फ्यूज से ओवर करंट तथा शार्ट सर्किट से सुरक्षा के लिए लगाया जाता है।
Question. HRC fuse का प्रयोग कहा किया जाता है।
Answer. HRC fuse का उपयोग हाई वोल्टेज के लिए किया जाता है।
Question. फ्यूज कहां लगाया जाता है।
Answer. फ्यूज का प्रयोग हमेशा विदुत्य सर्किट के इनपुट में किया जाता है।
Question. घर में प्रयोग होने वाला फ्यूज को किस नाम से जाना जाता है।
Answer. Rewireable fuse के नाम से जाना जाता है।
तो दोस्तों मैं आशा करता हूं फ्यूज के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके पास समय प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड किसी भी प्रकार का या सलाह या फिर सुझाव देना चाहते हैं आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। आपको इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें